Breaking News: नोएडा में मोबाइल टावर में लगी भीषण आग, बंद कराया गया Market

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा के हरौला इलाके में एक मोबाइल टावर में भीषण आग लग गयी है। नोएडा के फेज -2 इलाके में ये आग लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी भीषण है कि प्रशासन ने आस-पास की दुकानों को बंद करा दिया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। मौके पर स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ आग बुझाने में जुटे हैं।    

ये भी पढ़ें - जानिए कौन हैं IPS वृंदा शुक्ला? जिन्होंने अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत को करा दिया Arrest, सोशल मीडिया पर बनीं Trending Personality 

संबंधित समाचार