Chitrakoot से Kasganj जेल शिफ्ट होगा अब्बास अंसारी, निकहत को हिरासत में लेनी वाली टीम को मिला प्रशंसा चिन्ह
चित्रकूट से कासगंज अब्बास अंसारी किया जा रहा शिफ्ट।
चित्रकूट से कासगंज अब्बास अंसारी शिफ्ट किया जा रहा। इस बीच छापेमारी कर निकहत को जेल में ही हिरासत लेने वाली टीम को जहां प्रशंसा चिन्ह दिया गया।
लखनऊ, अमृत विचार। चित्रकूट की रगौली जेल में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की अपनी पत्नी निकहत अंसारी से निजी मुलाकातों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस बीच छापेमारी कर निकहत को जेल में ही हिरासत लेने वाली टीम को जहां प्रशंसा चिन्ह दिया गया। वहीं, अब मंगलवार को अब्बास को चित्रकूट से कासगंज जेल शिफ्ट किया जा रहा है।
.jpg)
जेल सूत्रों का कहना है कि पूर्वांचल की जेलों में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का सिक्का चलता है इसलिए बाप बेटे को पूर्वांचल की जेलों से अलग बुंदेलखंड की जेलों में रखा गया। जेल सूत्रों के मुताबिक अब्बास की पत्नी निकहत अंसारी बीते कई दिनों से लगातार उससे मिलने चित्रकूट जेल आ रही थी। जेल प्रशासन की मिलीभगत से निकहत अंसारी एक कमरे में 4 से 5 घंटे अपने पति के साथ बिताती थी। जेल प्रशासन दोनों की मुलाकात के बारे में आला अधिकारियों से छुपाता रहा।
