मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : Valentine Day पर चित्रकूट में 315 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
चित्रकूट में वैलेंटाइन डे पर 315 जोड़ों ने एक दूजे का थामा हाथ।
चित्रकूट में वैलेंटाइन डे पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 315 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। इस पर डीएम और सीडीओ ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।
चित्रकूट, अमृत विचार। वैलेंटाइन डे पर 315 जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुए समारोह में एकदूजे के हो गए। राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में मंगलवार को एक मुस्लिम व तीन जोड़ों ने बौद्ध रीतिरिवाज से भी शादी हुई।
सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, रंजना उपाध्याय आदि ने नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांसद ने केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाएं गिनाईं। डीएम और सीडीओ ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।
संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल ने किया। मां भगवती संगीत पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनोरंजन किया। ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा, गुलाब सिंह, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, पंकज अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, एडीएम न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, एसडीएम राजबहादुर, सीओ लाइंस राजकमल, पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र, डीडीओ आरके त्रिपाठी, बीएसए लव प्रकाश यादव आदि अधिकारी व वर-वधुओं के घरवाले मौजूद रहे।
