कोविड-19 पॉजिटिव हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरू। कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह की स्थिति सामान्य से बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने इस बात की जानकारी दी। साई ने मंगलवार सुबह एक बयान जारी कर बताया, “10 अगस्त (सोमवार) को रात में जांच करने के बाद …

बेंगलुरू। कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह की स्थिति सामान्य से बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने इस बात की जानकारी दी। साई ने मंगलवार सुबह एक बयान जारी कर बताया, “10 अगस्त (सोमवार) को रात में जांच करने के बाद पाया गया कि मनदीप सिंह का ब्लड ऑक्सीजन स्तर सामान्य से कम हुआ है जिसका मतलब है कि उनकी स्थिति माइल्ड से बिगड़ गई है।”

बयान के मुताबिक, “कैम्पस में मौजूदा साई अधिकारियों ने सावधानी पूर्वक तुरंत उन्हें एसएस स्पर्श अस्पताल में भर्ती करने का फैसला लिया गया है। अभी उनकी स्थिति स्थिर है।”

मनदीप के अलावा मनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, जसकरण सिंह, वरुण कुमार और कृष्ण पाठक भी राष्ट्रीय शिविर के लिए चार अगस्त को बेंगलुरू स्थित केंद्र में पहुंचने पर हुई जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।

साई ने सभी की जानकारी देते हुए बताया, बेंगलुरू में सभी छह खिलाड़ियों पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है और दिन में चार बार- सुबह, दोपहर,शाम,रात में उनकी पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार