मथुरा: दो बेटियों को साथ महिला ने खाया जहर, मां और एक बेटी की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिजनों द्वारा कार्यवाही की मना करने पर बैरंग लौटी पुलिस

मथुरा, अमृत विचार: मगोर्रा थाना क्षेत्र के सौंख स्थित गांव आजल में गृह क्लेश के तहत एक विवाहिता ने सोमवार की रात को अपनी दो मासूम बच्चियों को खांसी की दवा बताकर विषाक्त पदार्थ पिलाने के साथ ही खुद भी सेवन कर लिया। जबकि तीसरी बेटी ने दवा पीने से मना कर दिया। जहर का असर होने पर तीनों की हालत खराब हो गई।

ये भी पढ़ें - मथुरा में पुलिस के सामने पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति को पकड़ने की बजाय भागे पुलिसकर्मी

 आनन-फानन में परिजन तीनों को लेकर अस्पताल दौड़े। यहां मंगलवार की तड़के विवाहिता और उसकी छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पुलिस गांव और अस्पताल पहुंची। परिजनों द्वारा कानूनी कार्यवाही की मना करने पर पुलिस बैरंग लौट आई।

गांव आजल निवासी उदयवीर सिंह अपनी 35 वर्षीय पत्नी नीरज देवी, बेटी ज्योति, गुंजन एवं जिया के साथ रहते हैं। सोमवार की रात को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। विवाहिता ने अपनी छह वर्षीय बेटी गुंजन, ज्योति को खासी की दवा बताकर विषाक्त पिला दिया साथ ही स्वयं भी विषाक्त पी लिया।

परिजनों ने तीनों को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। मंगलवार की तड़के विवाहिता नीरजा देवी और उसकी छह वर्षीय बेटी गुंजन की मौत हो गई। जबकि ज्योति की हालत चिंताजनक बताई रही है। एक साथ दो मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

 सुबह सूचना पर पुलिस गांव व अस्पताल पहुंची। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि  अस्पताल में परिजनों ने कार्यवाही की मना कर दी। इस कारण पुलिस को वापस आना पड़ा। उन्होंने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से महिला और उसकी बेटी की मौत हुई है। 

ये भी पढ़ें - मथुरा: युवक को लाठी डंडों से जमकर पीटा, फिर गोली मारकर ले ली जान, फाइनेंस कर्मियों पर हत्या का आरोप

संबंधित समाचार