61 केंद्रों पर होंगी स्नातक और परास्नातक की सुधार परीक्षाएं, बरेली में बनाए गए 9 केंद्र
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक की सुधार परीक्षाओं के केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध नौ जिलों के करीब 450 महाविद्यालयों की परीक्षाएं 61 केंद्रों पर होंगी। बरेली में नौ केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें बरेली कॉलेज में 17 महाविद्यालयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।
परीक्षाएं 21 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। मंगलवार को विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम भी जारी किया। बरेली के अलावा पीलीभीत में पांच, बदायूं में सात, रामपुर में पांच, शाहजहांपुर में छह, मुरादाबाद में 10, बिजनौर में नौ, अमरोहा में पांच और संभल में पांच केंद्र बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाकर ट्रेनों में वसूले 9. 58 लाख रुपये
