बरेली: ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाकर ट्रेनों में वसूले 9. 58 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन के निर्देश पर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को रोकने, ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में गंदगी एवं धूम्रपान करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया गया। जिसमें टिकट चेकिंग स्टाफ की टीम ने सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय ) नरेश सिंह व डीसीआईटी जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में मंडल की ट्रेनों को चेक किया।

बरेली जंक्शन समेत पूरे मंडल में चलाए गए इस अभियान में 17 स्टेशनों के 116 टिकट चेकिंग स्टाफ व 18 आरपीएफ स्टाफ का सहयोग रहा। जिसमें कुल 130 ट्रेनों से कुल 1862 मामलों में 9,58,465 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया गया। जिसमें 1851 केस अनियमित एवं बिना टिकट यात्रा करने वालों के व 11 केस धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने वालों के पकड़े गए।

यह भी पढ़ें- जी-20 सम्मेलन में बरेली कॉलेज के छात्रों ने पेश किए अपने प्रोजेक्ट

संबंधित समाचार