प्रदेश में इस बार 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य: रेणु सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मवई, अयोध्या। इस बार भी वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसके लिए सरकारी पौधशाला पर तैयारियां चल रही हैं। जिसकी हकीकत परखने बुधवार को मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र रेणु सिंह बसौढ़ी स्थित राजकीय वन पौधशाला पर पहुंचीं। उन्होंने पौधों को बारीकी से देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
 
इस मौके पर उन्होंने गर्मी के मद्देनजर पौधों की देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हरियाली को लेकर इस बार पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण कराने का लक्ष्य है। इसी अभियान के क्रम में पौधशालाओं पर तैयार हो रहे पौधों की हकीकत जानने के लिए लगातार अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं ताकि लक्ष्य के मुताबिक पौधे वर्षा ऋतु से पहले तैयार किए जा सकें। उनके साथ एसडीओ केएन सुधीर व वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र तिवारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी क्यारियों में रोपित पौधों का बारीकी से निरीक्षण किया।

पौधशाला में उगाए गए प्रजातिवार पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी लिया।उन्होंने हरिशंकरी पौध व श्री शक्ति पौध रोपित करने का निर्देश दिया। वन क्षेत्रधिकारी वीरेन्द्र तिवारी ने बताया की आगामी वर्षाकाल में पौधरोपण के लिए इस बार डेढ़ लाख पौधे रोपित किये गए हैं। इस दौरान वन दरोगा नरेंद्र राव, हरिशंकर, भगौती, अरविंद मिश्र व शीतला यादव उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ओडीएफ घोषित गांवों की होगी जांच, अफसर जानेंगे 'सच', 100 ग्राम पंचायतों में 150 गांवों का होगा सत्यापन

संबंधित समाचार