शाहजहांपुर: शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुलिस ने गौंटिया मजरा लिंथरा में सोमवार रात छापेमारी कर शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने यहां से बने और अधबने शस्त्र बनाने के उपकरण और एक लाइसेंसी रायफल बरामद …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुलिस ने गौंटिया मजरा लिंथरा में सोमवार रात छापेमारी कर शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने यहां से बने और अधबने शस्त्र बनाने के उपकरण और एक लाइसेंसी रायफल बरामद की है। शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को एसपी एस आनंद ने दस हजार रूपये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।

कांट थाने की कुर्रिया कलां चौकी प्रभारी मेहरचंद्र सिंह को सूचना मिली कि गौंटिया मजरा लिंथरा में एक मकान में अवैध रूप से तमंचा, रायफल, पौनिया बनाने का काम हो रहा है। सूचना के आधार पर चैकी प्रभारी ने कांस्टेबल प्रीतम सिंह, अजय सिंह, रविंद्र सिंह, साहिल हसन के साथ रात में ही गौंटिया मजरा लिंथरा में छापेमारी की तो शस्त्र बनाने वालों में खलबली मच गई।

पुलिस को चकमा देकर गांव करमौरी निवासी आशाराम तो भाग गया लेकिन पुलिस टीम ने लिंथरा गांव के ही रामबरन और रमेश को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने यहां से एक देशी बंदूक 12 बोर, एक बंदूक डबल बैरल, तीन तमंचा 315 बोर, 12 खोखा कारतूस, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण तथा तीन अर्धनिर्मित तमंचा 12 बोर, एक लाइसेंसी रायफल बरामद की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि फरार आशाराम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार