G-20 Summit में शहर को सुन्दर दिखाने को लगाए गए गमले हुए चोरी, घर-घर ढूंढ रही पुलिस
आगरा, अमृत विचार। शहर में जी-20 समिट में शामिल हुए मेहमानों का विशेष स्वागत-सत्कार हुआ। उन्हें 11 से 13 फरवरी के बीच शहर को चमकता हुआ दिखाई देने में कोई कसार नहीं छोड़ी गयी। लेकिन समिट के समापन होते-होते लोगों ने पूरी सुंदरता को तहस-नहस कर डाला। जिन रास्तों पर महंगे फूल-पौधों से सुसज्जित गमले लगाए गए थे वो लोग उठा ले गए। जगह-जगह पान और गुटखा थूकने के निशान पड़े हैं। गमले चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गयी है और अब पुलिस घर-घर जाकर चोरी हुए गमले तलाश रही है।
इस चोरी के मामले में थाना ताजगंज में प्राधिकरण की ओर से सिक्योरिटी फर्म ने एफआईआर दर्ज कराई है। बुधवार को पुलिस ने कई क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान लोगों के घरों से 16 बड़े और 50 छोटे गमले बरामद हुए हैं। पुलिस इन्हें एकत्र करके अपने साथ ले गई। हालांकि गमला चोरी करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी यह अभी साफ नहीं हो सका है।
मिली जानकारी के अनुसार आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट से ताजमहल पूर्वी गेट तक डेकोरेटिव प्लांट के गमले लगाए गए थे। 13 फरवरी की रात में ही अज्ञात लोगों ने 60 गमले चोरी कर लिए। इनमें 10 गमले 24 इंच के और 50 गमले 10 इंच साइज के हैं।
ये भी पढ़ें - दिल्ली से दरभंगा के यात्रीगण कृपया विशेष ध्यान दें.. होली के सफर में ये Special Train बनेगी आपका सहारा
