बरेली: 2351 परिवार टीकाकरण विरोधी, नौनिहालों का कैसे हो बचाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नियमित टीकाकरण से बच्चों में होता है जानलेवा बीमारियों से बचाव

बरेली, अमृत विचार। केंद्र सरकार ने खसरा, रुबेला उन्मूलन करने का लक्ष्य दिसंबर 2023 तक का रखा है, लेकिन जिले में 2351 ऐसे परिवार हैं जो कि स्वास्थ्य विभाग के इस उन्मूलन में बाधक बन रहे हैं। जिनको साधने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बीएससी की छात्रा के इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील मैसेज, दी जान से मारने की धमकी

जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण पखवाड़े का दूसरा चरण 14 फरवरी से शुरू हुआ है जो 24 तक चलेगा। विशेष टीकाकरण पखवाड़े में दो वर्ष से ऊपर के बच्चों को खसरा, रुबेला और डीपीटी के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार जिले में 2351 परिवार बच्चों का टीकाकरण नहीं कराना चाहते। यह जानकारी बुधवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने दी।

विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्त आशा कार्यकर्ताओं सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से जनपद में पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। यह अभियान तीन चरणों में होना प्रस्तावित हैं। प्रथम चरण 9 से 20 जनवरी तक चलाया गया। दूसरा चरण 14 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगा, अभियान का तीसरा और अंतिम चरण 13 से 24 मार्च तक चलेगा ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि सभी नियमित टीकाकरण सहयोगी संस्थाओं के फीडबैक के आधार पर रिव्यू मीटिंग की जा रही और सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि बच्चों में होने वाली गंभीर बीमारियों व संक्रमण का असर तेजी से उनके शरीर पर होता है और उनके अंगों को प्रभावित करता है जिस कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत, टीबी, कालीखांसी, गलघोंटू, हेपेटाइटिस बी, पोलीयो, रोटावायरस डायरिया, इन्फ्लूएंजा टाइप बी व निमोनिया , खसरा रुबेला, दिमागी बुख़ार, टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए निशुल्क टीके लगाए जाते हैं। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. भानु प्रकाश, नोडल अर्बन डॉ. सीपी सिंह, डब्ल्यूएचओ के डॉ. कौशिक, यूनिसेफ, ऐडरा इंटरनेशनल, चाई, जेएसआई, यूएन डीपी सीफार आदि सहयोगी संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।

आंकड़ों पर नजर वर्ष 2022-23

2022 मिले मरीजों की संख्या-
खसरे के संदिग्ध केस-291
सैंपल लिए -289
पाज़िटिव केस -128
रुबेला -6
कालीखासी संभावित केस-32
सैंपल लिए -32
पाॅजिटिव केस -2
2023 में 15 फरवरी तक
खसरे के संभावित केस-29
सैंपल लिए -29
पाजिटिव -01
डिप्थीरिया ( गला घोटू) संभावित केस-02
सैंपल-02
पाजिटिव केस-पेडिंग
कालीखासी संभावित केस-4
जांच -4
पाजिटिव केस -पेडिंग

यह भी पढ़ें- बरेली: बदायूं रोड पर नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, अतिक्रमणकारियों से हुई झड़प

संबंधित समाचार