शाहजहांपुर: बिजनौर के युवक का शव बस अड्डे पर संदिग्धवस्था में मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सदर बाजार थाना क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के सामने एक युवक को लोगों ने बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। जिसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर जिला अस्पताल गई। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उकी जेब से डायरी और आधार कार्ड मिला। डायरी में घर का फोन नंबर था। पुलिस ने परिवार वालों को फोन पर सूचना दी। बुधवार की सुबह परिवार वाले थाना सदर बाजार पहुंचे। पुलिस ने मोबाइल पर फोटो दिखाया तो राकेश कुमार ने बताया कि उसके बेटे का शव है।

मृतक का नाम 32 वर्षीय अवनीश कुमार निवासी चांदपुर जिला बिजनौर है। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडे ने बताया कि परिवार वालों का कहना है कि नशेड़ी था और इधर-उधर मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह घर से काम करने के लिए कहकर निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: डंपर की चपेट में आने मासूम बच्चे सहित दंपति घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म