हिमाचल प्रदेश: खून के नमूने लेकर जा रहा ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट अस्पताल से नेर चौक अस्पताल की ओर खून के नमूने लेकर जा रहा एक ड्रोन बुधवार को उतरने समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह ड्रोन स्काई एयर कंपनी का था।

मंडी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) देवेंद्र शर्मा ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ड्रोन नेर चौक चिकित्सा महाविद्यालय की ओर जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें - NIA ने की आतंकी लखबीर सिंह संधू की गिरफ्तारी के लिए सूचना पर इनाम की घोषणा 

संबंधित समाचार