12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में शामिल हुए सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बोले- भारत का अंतर्राष्ट्रीय महत्व और बढ़ेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को फिजी के नाडी शहर में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आरंभ किया। इस मौके पर आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि आने वाले समय में भारत का अंतर्राष्ट्रीय महत्व और बढ़ेगा। भाषा और संस्कृति की और भी ज्यादा अहमियत होगी।

हिंदी के प्रसार और प्रचार पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी कई भाषाएं व परंपराएं हैं जो औपनिवेशिक युग के दौरान दबा दी गई थीं, अब एक बार फिर वैश्विक मंच पर उभर रही हैं। मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने बताया कि सांसद ने कार्यक्रम में हिंदी सहित विभिन्न भाषाओं के शिक्षण और प्रयोग को व्यापक बनाना बहुत जरूरी बताया।

यह भी कहा कि 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का विषय हिंदी पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। खगोल विज्ञान से इंजीनियरिंग तक और चिकित्सा से गणित तक दुनिया हमारे पूर्वजों के योगदान का सम्मान करती है।

यह भी पढ़ें- बरेली: रुके कार्य फिर होंगे शुरू, 39.49 लाख की धनराशि जारी

संबंधित समाचार