Up Board Exam 2023: बोर्ड परीक्षा कल से शुरू, सभी तैयारियां पूरी
अमृत विचार, हरदोई। बोर्ड परीक्षा कल से जिले के 143 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न होगी। परीक्षा कक्षों पर अनुक्रमांक पर्चियां लगाने का कार्य बुधवार को किया गया। इसी के साथ परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा कर ली गईं। बताते चलें कि जिला विद्यालय निरीक्षक बीके दुबे ने बताया कि जिले के 143 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सम्पन्न होगी।
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष में कोई भी मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। सभी परीक्षा केंद्र जिले पर बनाए गए कंट्रोल रूम की देखरेख में रहेंगे। जिले का कंट्रोल रूम प्रदेश मुख्यालय के संपर्क मे रहेगा। शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिले को छह जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती गई है। सभी परीक्षाकेंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। पूरे जिले को 26 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले पर रासुका लगाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - Alaya Apartment Hadsa: अब शुरू होगी जांच, सात अपार्टमेंट की रिपोर्ट होगी तैयार
