लखनऊ: होली त्योहार को लेकर उत्तर रेलवे चलायेगा 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, आसान होगा सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आगामी होली त्योहार ट्रेनों में लंबी वेटिंग व ट्रेनों में होने वाली रेल यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुये 10 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली आनन्द विहार टर्मिनल से  उधमपुर, वाराणसी , मुजफ्फरपुर, सहरसा, जयनगर, सीतामढ़ी, राजगीर, दिल्ली से बरौनी, पटना,भटिंडा- वाराणसी, चंडीगढ़-गोरखपुर , नई दिल्ली –वैष्णो देवी, नई दिल्ली –दरभंगा, सहरसा-अंबाला कैंट, मुजफ्फरपुर-वलसाड के लिए चलेगी । इन ट्रेनों का संचालन 2 से शुरु होकर 12 मार्च होगा। स्पेशल ट्रेनें चलने से यात्रियों को पर्व पर घर जाने के लिए सुगम,बेहतर सुविधा मिलेगी । 

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक जो स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी उनमे 04530/04529 बठिंडा-वाराणसी त्यौहार स्पेशल एक्सप्रेस तीन फेरे के लिए चलाई जायेगी । इस ट्रेन का संचालन 5 मार्च से 13 मार्च तक होगा ।  यह ट्रेन वाया बरेली ,लखनऊ होकर चलेगी । इसी प्रकार 04052 /04051 आनंद विहार टर्मिनल – वाराणसी आरक्षित त्यौहार स्पेशल एक्सप्रेस 4फेरे के लिए चलेगी । इस ट्रेन का संचालन 4  से 13 मार्च तक संचालित होगी । इसी प्रकार 04518 /04517   चंडीगढ़ –गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 2 फेरे के लिए 2 मार्च से चलाई जायेगी ।  04066 /04065 अप,डाउन दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट त्यौहार स्पेशल एक्सप्रेस  2फेरे के लिए चलाई जायेगी यह ट्रेन 5 मार्च व 7 मार्च को चलेगी ।  04412/04411   आनंद विहार–सहरसा जंक्शन त्यौहार स्पेशल एक्सप्रेस  3फेरे के लिए चलाई जायेगी । 
 
04048/04047  आनंद विहार– मुजफ्फरपुर जंक्शन दो फेरा,ट्रेन संख्या 04060/04059 आनंद विहार टर्मिनस -जयनगर-आनंद विहार टर्मिनस 3फेरे, 04064/04063 आनंद विहार टर्मिनस -जोगबनी -आनंद विहार टर्मिनस 2 फेरे , 04070/04069 आनंद विहार टर्मिनस -सीतामढ़ी -आनंद विहार टर्मिनस आरक्षित त्यौहार स्पेशल ( 3 फेरे ) 04068/04067 नई दिल्ली -दरभंगा - नई दिल्ली आरक्षित त्यौहार स्पेशल ( 3 फेरे ) यह ट्रेन 3 से 10 मार्च तक (मंगलवार, शुक्रवार  ) को संचालित की जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव लखनऊ,बरेली होगा ।
 
ये भी पढ़ें -लखनऊ में महंत राजूदास और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई, दोनों पक्षों ने पुलिस से दर्ज करायी शिकायत  

संबंधित समाचार