अयोध्या: जल संरक्षण के लिए पूराबाजार के 54 गांवों में बनेंगे सोक पिट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या। विकासखंड पूरा बाजार के 54 गांवों में कीचड़ और जलभराव से मुक्ति व जल संरक्षण के लिए सोक पिट बनाए जाएंगे। इसकी शुरुआत मॉडल पंचायत रामपुर सरधा से की गई है। इंडिया मार्का टू हैंड पंप से निकलने वाले जल से होने वाले कीचड़ व जलभराव से बचाव के लिए ग्राम पंचायतों में सोक पिट बनवाये जाएंगे जिसका निर्देश एडीओ पंचायत ने सभी ग्राम पंचायत के सचिव को दिया है।

जिसकी शुरुआत रामपुर सरधा ग्राम पंचायत में हुई है। ग्राम पंचायत के सचिव कोमल मिश्रा ने बताया कि 10 इंडिया मार्का टू हैंड पंप पर जल संरक्षण के लिए चेंबर युक्त सोख पिट ग्राम निधि से बनाए गए हैं जो अपने में मिसाल है। एडीओ पंचायत धनजीत ने बताया कि विकासखंड पूरा बाजार की ग्राम पंचायत रामपुर सरधा एक ऐसी ग्राम पंचायत है जो विकास का मॉडल पेश करती है।

ग्राम पंचायत में पंचायत भवन के निर्माण के दौरान सबसे पहले टाइल्स का प्रयोग और मीटिंग हाल बनाने का काम रामपुर सरधा पंचायत भवन में हुआ था। जिसका मॉडल पूरे जिले में लागू किया गया। इसी प्रकार ब्लॉक में सोक पिट की शुरुआत रामपुर सरधा से हुई है। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने गांव के निरीक्षण के दौरान सोक पिट देखकर प्रधान और सचिव की तारीफ की थी। इसी तर्ज पर सभी ग्राम पंचायतों में सोख पिट बनवाए जायेंगे।

यह भी पढ़ें:-जिम्स यूपी का पहला ऐसा संस्थान बन गया है जहां पूर्व सैनिकों को बेनकदी चिकित्सा मिलेगी: ब्रजेश पाठक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात