इस महाशिवरात्रि बनाएं कोकोनट खीर, यहां जानें सामग्री और विधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाशिवरात्रि का त्योहार आने को है जो हर साल फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि कृष्ण पक्ष को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि को लेकर घरों में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में मंदिरों में भोले बाबा की बारात निकाली जाती है और धूमधाम से उनका विवाह कराया जाता है।

इसी के साथ-साथ हर घर में भी शिवरात्रि की काफी धूमधाम होती है। वहीं लोग लोग इस दिन भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए व्रत भी रखते हैं। कई लोग तो व्रत में फल खाते हैं और कई लोग ऐसे होते हैं जो व्रत में नमक खाने से परहेज करते हैं। चाहे सादा नमक हो या फिर सेंधा नमक, लोग व्रत में इसे नहीं खाते हैं। ऐसे में ये समस्या सामने आती है कि व्रत में आप क्या खा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको नारियल की खीर बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। 

नारियल की खीर बनाने के लिए सामग्री
नारियल की खीर बनाने के लिए आपको कुछ सामान की जरूरत पड़ेगी। 
कच्चा नारियल- 1 मीडियम आकार का
1 लीटर फुल क्रीम दूध
काजू - 6 से 7 
किशमिश - 1 टेबलस्पून
चीनी - 1/3 कप
इलायची - 4 
बादाम - 5 से 6 

नारियल की खीर बनाने की विधि
नारियल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध उबाल लें। जब तक दूध गर्म हो रहा है तब तक नारियल को कद्दूकस कर लें। अब उबले हुए दूध में कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल लें। अगर चाहें तो पहले नारियल को घी में हल्का सा पहले भून लें। इसके बाद अब नारियल को दूध में डालकर उबलने दें। एक बार उबाल आने के बाद अब इसे हल्की आंच पर पकने दें और बीच-बीच में इसके चलाते जरूर रहें।

जब तक ये खौल रही है तब तक काजू, बादाम को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें और इलायची को पाउडर फॉर्म में तैयार कर लें। अब कुछ देर बाद इसमें इलायची को छोड़ कर बाकि सभी सामान मिला दें। जब नारियल और दूध अच्छे से पक जाए तो समझ जाइए कि आपकी नारियल की खीर तैयार है। आखिर में इलायची पाउडर और चीनी मिलाकर इसे मिलाएं। अब गैस को बंद कर दें मेवा को डालकर इसे परोसें। 

ये भी पढे़ं-  रोजाना सेब खाना लगता है बोरिंग, जायकेदार हलवा बनाकर खाएं और सभी को खिलाएं, जानें रेसिपी