Burj Khalifa पर जगमगाया 'शहजादा' का ट्रेलर, शाहरुख खान की पठान को देगा टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया। अब इस फिल्म का गाना 'कैरेक्टर ढीला 2.0' रिलीज किया गया, जिस पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में दिल्ली के इंडिया गेट पर 'शहजादा' का टाइटल ट्रैक लॉन्च किया गया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर अब 'शहजादा' की झलक नजर आने लगी है।

हाल ही में बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का ट्रेलर रिलीज हुआ और अब बारी कार्तिक आर्यन की है। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और अपनी आने वाली फैमिली एंटरटेनर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, मेकर्स दर्शकों को बांधे रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

 बॉलीवुड के शहजादा कार्तिक ने बुर्ज खलीफा का दौरा किया और बुर्ज खलीफा पर फिल्म का प्रमोशनल टीजर दिखाया। कार्तिक आर्यन ने अपने प्रशंसकों से मुलाकात करके अपने दुबई दौरे की शुरुआत की, लेकिन बुर्ज खलीफा में पूरे दौरे को भव्य तरीके से संभव बनाया गया, जिसने भीड़ को गदगद कर दिया।

एडवांस बुकिंग पर 'शहजादा'
शुरुआत में जब 'शहजादा' की रिलीज टाल दी गई तो इसे एक अच्छा कदम माना गया। 'शहजादा' की एडवांस बुकिंग बीते 11 फरवरी से ही शुरू हो गई थी। लेकिन दुख की बात है कि बुधवार रात तक ओपनिंग डे के लिए 60 लाख रुपए के टिकट ही बिके हैं। यह बहुत ही निराशाजनक है। कार्तिक आर्यन की पिछली रिलीज 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। रिलीज से पहले 'भूल भुलैया 2' ने ओपनिंग डे के लिए 6.55 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी।

ये भी पढ़ें:- Video : Aditya Roy Kapur को जबरन Kiss करने की कोशिश, लोग बोले- अरे आंटी कंट्रोल

संबंधित समाचार