Video : Aditya Roy Kapur को जबरन Kiss करने की कोशिश, लोग बोले- अरे आंटी कंट्रोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को जबरन किस करने की कोशिश करती एक महिला फैन का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस दौरान आदित्य ने खुद को पीछे कर लिया जिसके बाद महिला ने उनके हाथ पर किस किया। इस वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, इस तरह परेशान करना सही नहीं है! वहीं दूसरे ने लिखा, गले ही पड़ गई।

आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सीरीज की स्क्रीनिंग रखी गई थी। आदित्य स्क्रीनिंग से वापस लौट रहे थे तभी उनके साथ एक अजीब घटना हो गई, जिसका एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, एक फीमेल फैन आदित्य को जबरदस्ती किस करने की कोशिश करने लगी। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस हैरान हैं।

इस वीडियो में एक महिला आदित्य के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचती है। वह सेल्फी क्लिक कराती है इसके बाद वह जबरदस्ती आदित्य के गाल पर किस करने की कोशिश करने लगती है। आदित्य मुस्कुराते हुए उसे किसी तरह रोकने की कोशिश करते हुए नजर आए। वह महिला को पीछे करते हैं, बावजूद इसके फैन नहीं मानी, और आखिरी में जाते-जाते उनके हाथ को चूम ही लेती है।

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फीमेल फैन की जमकर क्लास लगाई। एक यूजर ने लिखा, हे भगवान! इस तरह का हैरेसमेंट ठीक नहीं है! लोगों को क्या दिक्कत है? यहां तक ​​कि मैं भी उसे पसंद करती हूं, लेकिन मैं जबरदस्ती उसे किस करने की कोशिश नहीं करूंगी। तो दूसरे ने लिखा, आंटी कंट्रोल।

ये भी पढ़ें:- Pathaan Box office Collection : शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का नया रिकॉर्ड, 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

संबंधित समाचार