बरेली : गौ तस्करों से हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक सिपाही घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना हाफिजगंज पुलिस की बैगुल नदी पुल के पास बहद ग्राम भण्डसर में चेकिंग के दौरान गौ तस्करों से मुठभेड़ हुई। इसमें एक आरक्ष बॉबी कुमार घायल हो गए। वहीं अभियुक्त मोहसिन और राशिद निवासी मो. तारावलान कस्बा

सैथल थाना हाफिजगंज भी जख्मी हैं। इसके अलावा तीन अन्य अभियुक्त अन्ना, शानू और अनस रात के अंधेरे व भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है। घायल आरक्षी को उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने घायल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सीएचसी नवाबगंज में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा और अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की। गिरफ्तार अभियुक्तों के पूर्व में भी कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। 

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो कारतूस जिन्दा 315 बोर व गौवंशीय पशुओं का वध करने के उपकरण (छुरी, चापड़ ठिहा व दो रस्सी) बरामद किए। 

ये भी पढ़ें : बरेली: भांजे की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार