Yamunotri Dham: यमुनोत्री धाम को जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा होगी सहज, 12 सौ करोड़ से बनेगा रोपवे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार। यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के खुशखबरी है। अब 5 किमी की कठिन यात्रा पैदल नहीं करनी पड़ेगी। जिसके लिए केंद्र सरकार ने बहु प्रतीक्षित यमुनोत्री रोपवे परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी है जो एक दशक से अधर में लटकी थी।

पांच किमी की कठिन यात्रा से बुजुर्गों को मिलेगी निजात

परियोजना की जानकारी देते हुए  जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खरसाली से यमुनोत्री तक 3.7 किमी लंबे रोपवे से हिमालय के मंदिर तक की दूरी कम हो जाएगी साथ ही तीर्थ यात्रियों में खासकर बुजुर्गों को लगभग पांच किमी की कठिन यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।  

1200 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास

आगे राहुल चौबे ने कहा कि 1200 करोड़ रुपये मूल्य वाली इस परियोजना का शिलान्यास वर्ष 2011 में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष नितिन गडकरी और तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने किया था। जिसके लिए खरसाली के ग्रामीणों ने परियोजना के लिए करीब 14880 वर्ग गज भूमि दी थी।

हालांकि, इस उद्देश्य के लिए वन भूमि के अधिग्रहण में आने वाली बाधाओं के कारण परियोजना नहीं शुरू हो पायी थी। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने 3.8 हेक्टेयर भूमि को अब परियोजना के लिए पर्यटन विभाग को स्थानांतरित कर दिया है। फिलहाल, अब श्रद्धालुओं को 5 किमी की कठिन यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।  

संबंधित समाचार