बिजनौर एसपी दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, प्रभारी एसपी बने प्रभाकर चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह (फाइल फोटो)

बिजनौर, अमृत विचार। बुधवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज के कारण गंभीर स्थिति में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उनकी हालत चिंताजनक है। 

बुधवार शाम एसपी दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज होने पर बिजनौर में प्राथमिक उपचार दिला कर मेरठ भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया था। एसपी दिनेश सिंह ने फरवरी माह में पहले सप्ताह में जनपद झांसी की कोर्ट में गवाही के लिए बिजनौर से झांसी तक का लंबा सफर कार से तय किया था।

बुखार से तपने के बावजूद उन्होंने आराम नहीं किया। झांसी से लौटने के बाद एसपी कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुट गए थे। इस बीच जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखने की  जिम्मेदारी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने आईपीएस प्रभाकर चौधरी को सौंपी  है। 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सेनानायक प्रभाकर चौधरी अग्रिम आदेश तक बिजनौर एसपी के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।  प्रभाकर चौधरी इससे पूर्व भी जिला बिजनौर में एसपी के पद पर कार्य कर चुके हैं।

ये भी पढे़ं :  सीए हत्याकांड : शोकाकुल परिवार से मिले शहर विधायक रितेश गुप्ता ने बंधाया ढांढस, बोले-जल्द होगी कातिलों की गिरफ्तारी

संबंधित समाचार