अलाया होम की टीम ने नहीं दी जांच रिपोर्ट, जोनल अधिकारी ने कराई थी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रिपोर्ट न मिलने के कारण जारी नहीं हो सका नोटिस

लखनऊ, अमृत विचार। अलाया होम अपार्टमेंट की जांच रिपोर्ट टीम ने अब तक नहीं दी है। जबकि जांच किए हुए करीब 15 दिन बीत चुके हैं। इस कारण लखनऊ विकास प्राधिकरण के विहित प्राधिकारी न्यायालय से अपार्टमेंट मालिक को नोटिस जारी नहीं हो पाया है। जो गुरुवार को जारी होना था।

डालीबाग स्थित अलाया होम अपार्टमेंट अवैध बना है। इस बात की पुष्टि 15 दिन पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी व अभियंत्रण टीम ने की थी। जांच पार्किंग में फ्लैट बनाने की हुई थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वजीर हसन रोड पर 24 जनवरी को गिरे अलाया अपार्टमेंट की घटना को दर्शाते हुए वायरल किया गया था। जिस आधार पर जांच की गई थी। वहीं, बुधवार को भी तोड़फोड़ व निर्माण का वीडियो वायरल हुआ। जिस पर गुरुवार को अपार्टमेंट मालिक को नोटिस जारी किया जाना था। लेकिन, अभियंत्रण टीम ने विहित प्राधिकारी को अब तक जांच रिपोर्ट नहीं दी है। इस कारण नोटिस जारी नहीं हो पाए हैं। वहीं, चोरीछिपे तोड़फोड़ व खतरे की आशंका पर लोग फ्लैट खाली करने की तैयारी में हैं।

ये भी पढ़ें -सीतापुर: शांतिपूर्ण संपन्न हुई पहले दिन बोर्ड परीक्षा, नहीं पकड़ा गया कोई नकलची  

संबंधित समाचार