बरेली : देर रात नकटिया नदी के पास खंती में गिरी कार, लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देर रात नकटिया नदी के पास तेज गति से जा रही कार खंती में पलट गई। बरेली की तरफ से जा रही एक कार नकटिया पुल के पास अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुचीं। खंती में गिरी कार को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। हादसे को देखने के लिए नकटिया पुल के पास लोगों की भीड़ लगने से वहां जाम लग गया। मौके पर पहुचीं पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

गाड़ी मालिक का नाम महेंद्र बताया जा रहा है जोकि नकटिया, ग्रास मंडी मैक्स सिटी का रहने वाला है। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि महेंद्र नकटिया की ओर से बरेली को जा रहा था, तभी एक कार सामने आती दिखाई दी। जिस वजह से उसने कार दाईं तरफ काटी। तभी एक वाहन और सामने से आ गया, तो कार दाईं ओर मोड़ने के चक्कर मे नकटिया पुल से नीचे जा गिरी। फिलहाल गाड़ी में महेंद्र अकेला ही था और उसे कोई भी चोट नहीं है। वो पूरी तरह सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें : बरेली : दिन में बंदूक लोड नहीं कर पाते, रात को लगाते हैं सटीक निशाना

संबंधित समाचार