बिजनौर : अनियंत्रित होकर पलटी कार, पति-पत्नी की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नगीना। नगीना-कोतवाली देहात रोड पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। कार सवार काशीपुर से चंडीगढ़ जा रहे थे। सूचना पाकर थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

शुक्रवार सुबह सतकरतार पुत्र हरबंस सिंह व उनकी पत्नी सिमरन कौर, बेटा जगदीप व बेटी हरनीत निवासी काशीपुर जिला उधमसिंह नगर व उनका दोस्त गुरजीत पुत्र बलदेव निवासी फसीहापुर थाना काशीपुर टोयोटा ग्लैंजा कार में सवार होकर काशीपुर से चंडीगढ़ जा रहे थे।

जैसे ही उनकी कार सुबह साढ़े पांच बजे नगीना कोतवाली देहात मार्ग पर पहुंची तो गांगन नदी बॉर्डर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कार चला रहे सतकरतार व उनकी पत्नी सिमरन कौर की मौके पर मौत हो गई तथा उनका पुत्र, पुत्री व दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग नगीना सीएचसी पर पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया हादसे में घायल तीनों लोगों का इलाज किया जा रहा है । 

ये भी पढ़ें:- बिजनौर एसपी दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, प्रभारी एसपी बने प्रभाकर चौधरी

संबंधित समाचार