बरेली: सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बरेली, अमृत विचार। खेत पर काम कर रहे एक किसान को सांप ने काट लिया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिला पीलीभीत थाना जहानाबाद के गांव के बारे नवादा निवासी कल्याण दास खेती किसानी करते थे। सुबह के समय में खेत पर काम करने गए हुए थे। इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें नवाबगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: महाशिवरात्रि को लेकर सजने लगे शिवालय, रहेगी कड़ी सुरक्षा
