मुरादाबाद : हरिद्वार और ब्रजघाट से लौट रहे कांवड़िये लगा रहे हर हर महादेव के जयकारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांठ रोड पर एक तरफ कांवडियों की भीड़ के बीच से गुजर रहे वाहन, बनी है दुर्घटना की आशंका, हरिद्वार से गंगा जल भर कर कांठ रोड पर लौट रहा कावंड़ियों का जत्था, गूंज रहा हर हर महादेव का जयघोष

हरिद्वार से गंगाजल भरकर कांठ रोड से होकर लौटते कांवड़िये

मुरादाबाद। शनिवार को महाशिवरात्रि पर अपने आराध्य भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगा जल भर कर हर हर महादेव का जयघोष करते हुए लौट रहा है। कांठ रोड पर हर ओर बोल बम के जयकारे की गूंज है। 

कांठ रोड से होकर कांवड़ियों का दल हरथला, अकबर का किला तिराहा, पीलीकोठी होकर रेलवे और बस स्टेशन होते हुए आगे बढ़ रहा है। रास्ते में जगह जगह लगे सेवा शिविरों में कांवडियों को भोजन और जलपान आदि कराया जा रहा है। उनके विश्राम के लिए भी दरी आदि बिछाया गया है। शिविरों में पहुंचकर स्थानीय लोग भी शिवभक्त कांवडियों की सेवा करने में जुटे हैं।

 महिलाएं, बच्चे भी शिवभक्तों को प्रसाद बांटने में हाथ बंटा रहे हैं। वहीं हरिद्वार से लौटने वाले कांवड़ियों को सड़क के एक पटरी पर चलाया जा रहा है लेकिन उसी बीच से दोपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी है। यातायात पुलिस व्यवस्था में लगी है लेकिन वाहन चालकों के जरा सी चूक भारी पड़ सकती है। 

वहीं शनिवार को महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर होने वाले जलाभिषेक के लिए नगर आयुक्त संजय चौहान ने मंदिरों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और बेहतर करने का निर्देश दिया। मंदिरों के आसपास चूना छिड़कने, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था करने के लिए कहा। दिल्ली रोड से होकर आने वाले कांवड़ियों का जत्था भी हर हर महादेव का जयघोष करते हुए मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए बढ़ रहा है। हर तरफ भोलेनाथ के जयघोष से माहौल शिवमय हो गया है।

ये भी पढ़ें:- मैक्रों सरकार के पेंशन सुधारों के खिलाफ फ्रांस में बवाल जारी, 'मैक्रो हमारी पेंशन बंद करो!' के लगे नारे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात