IND vs AUS : R Ashwin ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पूरे किए 100 टेस्ट विकेट....बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अश्विन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एलेक्स कैरी को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपने सुसज्जित करियर में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए शुक्रवार को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 100 विकेट पूरे किए। अश्विन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एलेक्स कैरी को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। साथ ही अश्विन टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। इससे पहले वह मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ का विकेट ले चुके थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज में अश्विन कुल 20 मैच खेलकर 29.38 की औसत से 100 विकेट ले चुके हैं।

 उल्लेखनीय है कि अश्विन ने इससे पूर्व नागपुर में पिछले हफ्ते खेले गये टेस्ट में अपने 450 टेस्ट विकेट पूरे किये थे। वह अपने करियर में 31 बार पांच विकेट ले चुके हैं जबकि सात बार उन्होंने 10 विकेट चटकाये हैं। वह टेस्ट में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में सिर्फ अनिल कुंबले (619) के पीछे हैं।

अश्विन का क्रिकेट करियर
टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए 90 टेस्ट की 127 पारियों में 460 विकेट लिए हैं। वह 113 वनडे में 151 जबकि 65 टी20 में 72 और आईपीएल के 184 मैचों में 157 विकेट ले चुके हैं। 

ये भी पढ़ें :  IND vs AUS: 100 टेस्ट खेलने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बने Pujara, इन दिग्गजों ने दी बधाई, BCCI ने भी शेयर किया स्पेशल पोस्ट

 

संबंधित समाचार