Kanpur Dehat : मड़ौली कांड में हत्यारोपी लेखपाल व जेसीबी चालक गए जेल, SIT टीम घटनास्थल पर पहुंचीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात के मडौली गांव में एसआईटी की टीम पहुंची।

कानपुर देहात के मडौली कांड में निलंबित हत्यरोपी लेखपाल व जेसीबी चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि हत्यारोपी एसडीएम, एसओ समेत अन्य नामजद आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, शुक्रवार को एसआईटी की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

कानपुर देहात, अमृत विचार। मड़ौली कांड में निलंबित हत्यारोपी लेखपाल व जेसीबी चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि हत्यारोपी एसडीएम, एसओ समेत अन्य नामजद आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की चार टीमें गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं, शुक्रवार को एसआईटी की टीम घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंचीं। 

SIT Team

मैथा तहसील क्षेत्र के मड़ौली गांव में बीती 13 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व व पुलिस टीम के सामने मां-बेटी की झोपड़ी में आग से जलकर मौत हो गई थी। मामला तूल पकड़ने के बाद मृतका प्रमिला दीक्षित के बेटे शिवम दीक्षित की तहरीर पर मड़ौली गांव निवासी अशोक दीक्षित, अनिल दीक्षित, निर्मल दीक्षित, विशाल, एसडीएम मैथा ज्ञानेश्वर प्रसाद, जेसीबी चालक दीपक, लेखपाल मड़ौली अशोक सिंह, अज्ञात कानूनगो, तीन अन्य अज्ञात लेखपाल, रूरा एसओ दिनेश कुमार गौतम, 12 से 15 महिला व पुरुष पुलिस कर्मी व 10 से 12 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मामले में पुलिस ने आरोपी लेखपाल अशोक कुमार चैहान व जेसीबी चालक दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि निलंबित एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद, निलंबित एसओ दिनेश गौतम, समेत अन्य नामजद आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। आरोपितों के घर पर ताला लगा है। साथ ही मोबाइल भी बंद बता रहे हैं। पुलिस की चार टीमों ने रूरा, रसूलाबाद व अकबरपुर क्षेत्र में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं अब एसआइटी की विवेचना करने से पुलिस की सहयोगी भूमिका में रहेगी।

संबंधित समाचार