बरेली: स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष परीक्षा की स्कीम घोषित
बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 27 अगस्त से होगी। मंगलवार को परीक्षा विभाग ने स्कीम घोषित कर दी है। इसके मुताबिक परीक्षा के बीच में एक एभी अवकाश नहीं होगा। यहां तक कि रविवार को भी पेपर होंगे। इस तरह 29 सितंबर तक परीक्षा संपन्न कराने की योजना बनी …
बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 27 अगस्त से होगी। मंगलवार को परीक्षा विभाग ने स्कीम घोषित कर दी है। इसके मुताबिक परीक्षा के बीच में एक एभी अवकाश नहीं होगा। यहां तक कि रविवार को भी पेपर होंगे। इस तरह 29 सितंबर तक परीक्षा संपन्न कराने की योजना बनी है। इसी बीच सेमेस्टर और वार्षिक श्रेणी में संचालित प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा विभाग ने सभी केंद्रों को परीक्षा तैयारियां प्रारंभ करने का निर्देश दिया है।
परीक्षा तीन पालियों में होगी। प्रत्येक पेपर दो घंटे का होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 7 बजे से 9 बजे, दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे और तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं पांच बजे तक चलेगी। 27 अगस्त को पहला पेपर एमए उर्दू का होगा। 27 अगस्त से रोजाना परीक्षा होगी। इससे शिक्षक और कर्मचारियों को अधिक सक्रियता दिखानी होगी। परीक्षा विभाग के मुताबिक यूजीसी ने सितंबर माह में ही स्नातक और परास्नातक की लंबित परीक्षाएं संपन्न कराने की समयसीमा निर्धारित कर रखी है। इसी कारण इतना व्यस्त परीक्षा कार्यक्रम बनाया गया है।
मार्च से लंबित हैे परीक्षाएं
कोरोना संक्रमण के कारण मार्च में लाकडाउन जारी हुआ था। तभी से रुविवि की परीक्षाएं लंबित हैं। इसमें एमकाम के अधिकांश पेपर हो चुके हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम की जिन कक्षाओं के पेपर लंबित हैं। उन्हीं विषयों की परीक्षा होगी। इसलिए विद्यार्थी तैयारी में जुट जाएं।
सितंबर में होंगे प्रोफेशनल परीक्षाएं
रुविवि की बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीलिब, बीएड, बीटेक, होटल मैनेजमेंट, बीफार्मा, एमएसडब्ल्यू, एमबीए, एमसीए और सेमेस्टर श्रेणी से संचालित कैंपस के पाठ्यक्रमों की परीक्षा 8 सितंबर से होगी। इसके लिए रुविवि ने मुख्य परीक्षा की स्कीम में सुबह और दोपहर दो पालियों का समय आरक्षित कर रखा है। जल्द ही इसकी स्कीम घोषित होगी।
“स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा की स्कीम जारी कर दी गई है। इसमें संशोधन संभव है। विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर स्कीम डाउनलोड कर लें। वेबसाइट चेक भी करते रहें।” -संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय
