Kanpur News : खून से सनी चिट्ठी लेकर पहुंचा कबूतर, ग्रामीणों ने पिजड़े में किया कैद, उर्दू में लिखा संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में खून से सनी चिट्ठी लेकर कबूतर पहुंचा।

कानपुर में खून से सनी चिट्ठी लेकर कबूतर पहुंचा। इस पर कबूतर को ग्रामीणों ने पिजड़े में कैद कर लिया। उर्दू में संदेश लिखा है।

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र के गांव में एक किसान के घर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कबूतर खून से सनी चिट्ठी लेकर पहुंच गया। ग्रामीणों ने कबूतर को पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने उसके गले में लटक रही चिट्ठी निकाली तो चिट्ठी में वर्गाकार भाग के अंदर उर्दू भाषा में कुछ संदेश लिखा हुआ मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

कठारा गांव निवासी किसान धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने दरवाजे पर मवेशियों को चारा डाल रहे थे। तभी वहां पर एक कबूतर उड़ता हुआ आया और उनके चबूतरे पर बैठ गया। सफेद रंग के कबूतर के गले में एक धागे में एक कागज का टुकड़ा बंधा ग्रामीणों ने देखा तो धर्मेंद्र ने पड़ोसियों की मदद से कबूतर को पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने कबूतर के गले में बंधा हुआ धागा खोलकर चिट्ठी को खोला तो वह उर्दू भाषा में संदेश लिखा हुआ था।

चिट्ठी में लिखी उर्दू भाषा लिखी होने के चलते ग्रामीणों को उर्दू भाषा का ज्ञान न होने से ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। चिट्ठी में वर्गाकार भाग के बीच सात पंक्तियों में उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। वही चिट्ठी के दूसरी ओर खून लगा हुआ है। ग्रामीणों ने कबूतर को एक पिजड़े में कैद करके पुलिस को घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने चिट्ठी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बिधनू थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि चिट्ठी मिली है, घटना की जांच की जा रही है।

कहीं कोई साजिश तो नहीं 

पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार कबूतर के गले में इस प्रकार की चिट्ठी का बंधा होना। किसी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।  

कठारा गांव में कबूतर के गले में बंधी आपत्तिजनक चीज ताबीज थी, जांच में यह सामने आया है। कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं है।- दिनेश कुमार शुक्ला, एसीपी घाटमपुर

संबंधित समाचार