'टेक्नोटेक्स 2023' प्रदर्शनी का होगा आगाज, लेंगे हिस्सा 30 देशों के 250 से भी अधिक खरीदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जर्मनी, स्विट्जरलैंड, रूस और दक्षिण कोरिया समेत 30 देशों के 250 से भी अधिक खरीदारों के 22 फरवरी से मुंबई में शुरू होने वाली 'टेक्नोटेक्स 2023' प्रदर्शनी में हिस्सा लेने की उम्मीद है। कपड़ा मंत्रालय में संयुक्त सचिव राजीव सक्सेना ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी कपड़ों पर केंद्रित यह प्रदर्शनी 22 से 24 फरवरी तक चलेगी।

ये भी पढ़ें - मेयर चुनाव : केजरीवाल ने कोर्ट के आदेश को बताया लोकतंत्र की जीत

सक्सेना ने कहा कि इस प्रदर्शनी में 30 से अधिक देशों से 250 से अधिक खरीदारों के आने की उम्मीद है। इस तीन-दिवसीय प्रदर्शनी में कारोबारों के बीच बैठकों के अलावा संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल प्रदर्शनी के अंतिम दिन सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे।

सक्सेना ने उम्मीद जताई कि इस दौरान भारत में तकनीकी कपड़े बनाने के लिए कुछ समझौते किए जा सकते हैं। इसमें महाराष्ट्र आयोजक राज्य के तौर पर शामिल होगा जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं मध्य प्रदेश भागीदार राज्य के तौर पर शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें - सरकार ने ‘जम्मू एंड कश्मीर गजनवी फोर्स’ पर लगाया प्रतिबंध

संबंधित समाचार