वाराणसी: पूर्व विधायक अजय राय पर मानहानि का केस दर्ज, एयरपोर्ट अथॉरिटी पर लगाए थे आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। कांग्रेस के नेता पूर्व विधायक अजय राय पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मानहानि का केस दर्ज कराया है। मौजूदा समय में अजय राय कांग्रेस के प्रांतीय प्रभारी हैं। उनपर ये केस उस बयान को लेकर दर्ज कराया गया है जिसमें बीते दिनों उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का प्लेन उतारने की इजाजत बाबतपुर हवाई अड्डे पर नहीं दी गयी। 

उनके इस आरोप पर एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से वाराणसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों को निराधार बताया था। उन्होंने कहा कि हमे ईमेल और व्हाट्सप्प के जरिये राहुल गांधी के मूवमेंट के निरस्त होने की सूचना पहले ही आ गई थी। एयरक्राफ्ट ऑपरेटर ने 9:30 बजे यह सूचना दी थी कि राहुल गांधी का विमान किन्नौर से नई दिल्ली के लिए उड़ा है। विमान का वाराणसी आना निरस्त हो गया है। अब इस मामले में वाराणसी के फूलपुर थाने में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।  

ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट ने खारिज की सांसद के भतीजे की याचिका, बढ़ी मुश्किलें   

संबंधित समाचार