मेरठ : अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। दिल्ली देहरादून हाईवे पर एटूजेड कॉलोनी के सामने शुक्रवार देर रात हाइवे पार कर रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कर शव को मोर्चरी भेज दिया।  मूलरूप से कानपुर के रहने वाला राजू मोदीपुरम में किराए के मकान में रहता था। राजू एक ढाबे पर काम करता था। 

शुक्रवार देर रात राजू काम करके वापस घर लौट रहा था। एटूजेड कॉलोनी के सामने पहुंचने पर वह हाइवे पार कर रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर जानकारी दी और शव को मोर्चरी भेज दिया।

संबंधित समाचार