पीलीभीत : ससुर ने बहू पर कुल्हाड़ी से हमलाकर उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द निवासी ममता (32) पत्नी दिनेश को उसके ससुर छोटेलाल (60) ने संपत्ति के विवाद में कुल्हाड़ी से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद से आरोपी ससुर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 

पिछले साल पति का हो चुका निधन
जानकारी के मुताबिक पिछले साल अप्रैल में महिला के पति का भी निधन हो चुका है। जिसके बाद से अकेली महिला अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहकर जीवन यापन कर रही थी।

ज्योति यादव (सीओ पूरनपुर) ने बताया, हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार