लखीमपुर-खीरी: बिना वैध दस्तावजों के भारत-नेपाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

लखीमपुर-खीरी। यहां भारत-नेपाल सीमा पर बिना वैध दस्तावेज के सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक चीनी नागरिक को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आदित्य कुमार ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि चीनी नागरिक को शुक्रवार शाम गौरीफंटा में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया, पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान चीनी नागरिक भारत में ठहरने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। डीएसपी ने कहा कि मामले में गहन जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: जमीन के विवाद में चाचा ने भतीजे की तलवार से काटी गर्दन, थाने में किया सरेंडर

 

संबंधित समाचार