कल आगरा आएंगे CM योगी और एकनाथ शिंदे, शिवाजी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। छत्रपति शिवाजी की जयंती पर आगरा किले के दीवान-ए-आम परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में मराठी लोक गायकों के आलावा कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही इसमें इंडियाज गोट टेलेंट का 70 सदस्यीय दल शिवाजी महाराज के युग को दर्शाने वाली नाट्य प्रस्तुति देगा। जिसमें शिवाजी के युग और उनके किले से बचकर निकलने की घटनाओं का नाट्य रूपांतरण होगा। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान व आतिशबाजी के साथ होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें -  निर्वाचन आयोग का निर्णय शिवसेना को समाप्त करने के लिए एक तरह की राजनीतिक हिंसा: संजय राउत 

संबंधित समाचार