बरेली: कोविड अस्पतालों में अव्यवस्था, कमिश्नर से शिकायत
बरेली,अमृत विचार। कोविड अस्पतालों की अव्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी कमिश्नरी पहुंचे और कमिश्नर रणवीर प्रसाद से मिले। पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय मांगों के संबंध में शिकायती पत्र सौंपकर जांच कराने की मांग उठाई। कमिश्नर को बताया कि कोविड …
बरेली,अमृत विचार। कोविड अस्पतालों की अव्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी कमिश्नरी पहुंचे और कमिश्नर रणवीर प्रसाद से मिले। पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय मांगों के संबंध में शिकायती पत्र सौंपकर जांच कराने की मांग उठाई।
कमिश्नर को बताया कि कोविड टेस्ट की रिपोर्ट दो-तीन दिन तक नहीं मिल रही है। इस कारण इलाज देरी से शुरू होने की वजह से संक्रमित लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। आरोप लगाया कि जिला अस्पताल से रेफर मरीजों से कोविड सेंटरों में वसूली हो रही है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना के साथ महामंत्री जतिन अरोड़ा, देवेंद्र जोशी, अमर जीत सिंह आदि व्यापारियों ने कमिश्नर को शिकायती पत्र सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा था कि कोविड टेस्ट की रिपोर्ट ट्रूनेट से 10 मिनट में आ जाती है लेकिन बरेली में मरीजों को रिपोर्ट दो से तीन दिन तक नहीं मिलने से संक्रमण को बढ़ावा मिल रही है। बरेली में 86 एंबुलेंस होने के बावजूद कई घंटे तक मरीजों को भर्ती होने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
कमिश्नर को बताया कि सरकार द्वारा भर्ती मरीजों को खान-पान की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन अस्पताल ऐसा नहीं कर रहे हैं। प्रत्येक बेड पर डाइट चार्ट लगवाने की मांग उठाई। कमिश्नर ने व्यापारियों को मामलों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
