मथुरा: वृन्दावन में बनेगा एसिया का सबसे बड़ा सिटी फोरेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्य सचिव ने की विकास येजनाओ की समीक्षा 

मथुरा, अमृत विचार। योगी सरकार द्वारा जनपद में कराये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शनिवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने रिफाइनरी नगर स्थित गेस्ट हाउस में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही नगर निगम द्धारा डोर टू डोर कलेक्शन के लिए 15 नई मिनी ऑटो टिपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना।

 मुख्य सचिव ने कहा कि मथुरा एक धार्मिक नगरी है, जिसमें विभिन्न उत्पादों की संभावनायें हैं। इसको ध्यान में रखते हुए धार्मिक वस्तुओं को आज के जीवन से जोड़ते हुए नये उत्पादों का सृजन करें। जनपद में विभिन्न विश्वविद्यालयों को जोड़ते हुए एक टीम बनायें जो मथुरा के प्रसिद्ध एक्सपोर्टस पर रिसर्च एवं स्टडी करे और यह निष्कर्ष निकाले कि किस प्रकार हम अपने निर्यात को बढ़ावा दे सकते हैं।

साथ ही साथ उसको अपनी पौराणिक धरोहर से जोड़ते हुए पूरे विश्व में कैसे प्रसिद्ध कर सकते हैं। रिसर्च के माध्यम से एक जनपद एक उत्पाद को भी बढ़ावा मिलेगा तथा देश विदेश में जनपद से निर्यात होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए अधिकाधिक लोगों को रोजगार दिलायें। अमृत सरोवरों का जीर्णोद्वार करते हुए उसके आस पास कम्युनिटी सेन्टर बनाये जायें।

कम्युनिटी सेन्टर को हरा भरा करते हुए लोगों को बैठने एवं योगा आदि के लिए विकसित किया जाये। समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन विभाग, प्रोबेशन विभाग आदि विभागों में जहां पर जनकल्याणकारी योजनाओं चल रही हैं, वहां पर शत प्रतिशत आधार लिंक करने का कार्य पूर्ण किया जाये। समाज कल्याण, दिव्यांगजन एवं प्रोबेशन विभाग अपनी योजनाओं में शत प्रतिशत आधार लिंक कराएं।

पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लायें।  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों का शत प्रतिशत वैरीफिकेशन कराना सुनिश्चित करें। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के संबंध में निर्देश दिये कि सभी को पुष्टाहार मिले और महिला एवं बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाये।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि एसिया का सबसे बड़ा सिटी फोरेस्ट वृन्दावन में विकसित किया जा रहा है, जिसका नाम सौभरि वन है। उक्त फारेस्ट में बृहद वृक्षारोपण किया गया है तथा आगे आने वाले फेसों में इसे एक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जायेगा।

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि सड़कों पर लोग गाड़ियां पार्क न करें  इसके लिए 47 प्राईवेट पार्किंग तथा 14 नगर निगम की पार्किंग संचालित हैं, नगर आयुक्त ने बताया कि जनपद में 20 चैराहों को आईटीएमएस से जोड़ने की योजना है, जिसमें 18 चैराहे आईटीएमएस से संचालित हैं।

बैठक में उप्र ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, एमवीडीए उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व योगानन्द पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, सचिव एमवीडीए राजेश कुमार, ज्वांइट मजिस्टेªट अजय जैन तथा धु्रव खादिया आदि मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें - मथुरा: उत्तर प्रदेश भारत का नया ग्रोथ इंजन- संदीप सिंह

संबंधित समाचार