बहराइच : बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता की मौत
बहराइच, अमृत विचार। बलरामपुर बहराइच मार्ग पर अशोका गांव के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पिता घायल हो गया। उसे अस्पताल में पहुंचा कर भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा हादसे में बाल-बाल बच गया।
दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी गंगाराम पुत्र गोपी चंद अपने पुत्र प्रियांशु (8) के साथ शुक्रवार को सब्जी खरीदने बाइक से आए थे। देर शाम को सब्जी खरीद कर पिता-पुत्र बाइक से वापस घर जा रहे थे। बलरामपुर बहराइच मार्ग पर अशोका गांव के पास बाइक सवार पिता पुत्र पहुंचे। बाइक सवार पिता पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पुत्र हादसे में बाल-बाल बच गया। घायल गंगाराम को एंबुलेंस की सहायता से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। परिवार के लोग शनिवार सुबह उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान गंगाराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्य ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : बहराइच : शिव बरात में ड्यूटी के दौरान सिपाही को पड़ा दिल का दौरा, मौत
