Banda News : भूरागढ राइडर्स और बामश्वेर टैंकर्स ने जीतें मैच, स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहा बीपीएल सीजन
बांदा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीपीएल सीजन-4 चल रहा।
बांदा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीपीएल सीजन-4 चल रहा है। इसमें भूरागढ़ राइडर्स और बामश्वेर टैंकर्स ने मैच जीतें है।
बांदा, अमृत विचार। सुपर सिक्स का सातवां मैच सैण्ड डायमण्डस और भूरागढ राइडर्स के बीच खेला गया। जिसमें भूरागढ राइडर्स ने सेंड डायमंड को रोमांचक मुकाबले में दो रनों से हरा दिया।अक्षत नामदेव बने मैन ऑफ द मैच और दूसरे मैच में बांबेश्वर टैंकर्स ने रनगढ यार्कस को हराया । राजा निगम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
स्पोट्स स्टेडियम में चल रहे बीपीएल सीजन 4 में सैंड डायमंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया।
निर्धारित 20 ओवर में भूरागढ़ ने 143 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डायमंड 141 रन पर ही ढेर हो गई।वही दूसरे मैच में बांबेश्वर ने टॉस जीतकर 163 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। रोमांचक मुकाबले में रनगढ़ को 2 रन से हराकर अपना अविजित रहने का रिकॉर्ड कायम रखा।
मैच के अंपायर अनिल सिंह व पंकज सिंह, स्कोरर अर्पित कबीर, कमेन्ट्री अजय कुमार, मोनू शुक्ला, सौरभ गौर रहे। डीसीए अध्यक्ष चंद्रमौली भरद्वाज ने बताया कि सुपर सिक्स का अंतिम मैच कालिन्जर वारियर्स और सैण्ड डायमण्ड्स के बीच खेला जाएगा।
