Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने छह ट्रेनें निरस्त और 19 के रूट बदले, यहां देखें- पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Indian Railway कानपुर में रेलवे ने छह ट्रेनें निरस्त और 19 के रूट बदल दिए।

Indian Railway कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलने वाली छह ट्रेनों को रेलवे ने निरस्त कर दिया। इसके साथ ही 19 ट्रेनों के रूट भी बदल दिए।

कानपुर, अमृत विचार। Indian Railway यात्रीगण कृप्या ध्यान दें रेलवे ने छह ट्रेनों को निरस्त किया है। साथ ही 19 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। मऊ से आनंदविहार टर्मिनल 21 फरवरी, वापसी के दौरान यह ट्रेन 24 फरवरी, आजमगढ़ से  दिल्ली 20 से 22 और 24 से 26 फरवरी, दिल्ली से आजमगढ़ चलने वाली ट्रेन 19 से 24 फरवरी व 26 फरवरी, अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली 24 और वापसी के दौरान यह ट्रेन 27 फरवरी को निरस्त की गई है।

वहीं कोटा से पटना जाने वाली ट्रेन 19, 23, 24, 26 फरवरी को लखनऊ चारबाग –सुलतानपुर जफराबाद होकर जाएगी। वहीं मालदा टाउन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 19, 21, 22, 24, 26 फरवरी को जफराबाद -सुलतानपरु-लखनऊ चारबाग से होकर जाएगी। दिल्ली से मालदा टाउन ट्रेन वाया लखनऊ चारबाग -सुलतानपुरजफराबाद 19, 21, 23, 24, 26 को जाएगी।

गुवाहाटी से ओखा वाया जफराबाद -सुलतानपर-लखनऊ चारबाग 20 फरवरी, कामाख्या से गांधीधाम वाया जफराबाद – सुलतानपुर लखनऊ चारबाग 22 फरवरी, इंदौर से पटना वाया लखनऊ चारबाग –सुलतानपुरजफराबाद 18 व 25 फरवरी, मुंबई लोक मान्य तिलक वाया जफराबाद –सुलतानपुर अयध्या 20 फरवरी, अहमदाबाद से दरभंगा का 19, 22, 24,, 26 फरवरी, दरभंगा-अहमदाबाद 20, 22, 25, 27, छपरा – फर्रुखाबाद 18, 21, 22, 25, फर्रुखाबाद छपरा 19, 22, 23,  26, सूरत – मुजफ्फरपुर 24, मुजफ्फरपुर – सूरत 19, 26, मुंबई लोकमान्य तिलक 19, 20, 22, 24, 26, गोरखपुर –मुंबई 19, 21, 22, 24, 26 फरवरी, मुंबई लोकमान्य तिलक 18, 21, 23, 25, छपरा –मुंबई 20, 23, 25, 27, सूरत छपरा 19, 20, 22, 23, 24, 26, छपरा –सूरत का 19, 21, 22, 24, 25, 26 फरवरी को रूट बदला रहेगा।

संबंधित समाचार