UP में कोहरे का कहर, गाजियाबाद और सहारनपुर में भिड़ीं कई गाड़ियां, 25 से ज्यादा घायल
लखनऊ, अमृत विचार। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप कम हो गया है तो वहीँ कोहरे की वजह से आज कई सड़क हादसों की खबर सामने आ रहीं हैं। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अचानक कोहरा छाने से कई सड़क हादसे हुए हैं। एक बड़ा हादसा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर हुआ। जहां 35 गाड़ियां एक-एक करके टकरा गईं। इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
इसके आलावा एक और हादसा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ। इसमें एक स्कूल बस समेत 5 गाड़ियां टकराईं। इसमें 2 स्कूली छात्र समेत करीब 6 लोग चोटिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह मौसम एकदम साफ था। लेकिन 8 बजे के आस-पास अचानक कोहरा छा गया। जिसके चलते मेरठ से गाजियाबाद जाने वाली लेन पर वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। इस हादसे में मेरठ से गाजियाबाद आ रही साहिबाबाद डिपो की एक बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। जबकि कई छोटे -बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे में एक छात्र समेत 6 लोगों के घायल होने की खबर है।
ये भी पढ़ें -CM योगी ने किया UP विधानसभा की डिजिटल गैलेरी का उद्घाटन, प्रदेश की संस्कृति की मिलेगी जानकारी
