1000 करोड़ के हवाला कारोबार का खुलासा, चीनी नागरिक शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने चीन के कुछ लोगों और उनके भारतीय सहयोगियों के मनी लांड्रिंग में शामिल होने के मद्देनजर राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कई स्थानों पर छापा मारकर अवैध तरीके से एक हजार करोड़ रुपए के लेनदेन के मामले का खुलासा किया है। विभाग ने आज देर रात जारी बयान में …

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने चीन के कुछ लोगों और उनके भारतीय सहयोगियों के मनी लांड्रिंग में शामिल होने के मद्देनजर राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कई स्थानों पर छापा मारकर अवैध तरीके से एक हजार करोड़ रुपए के लेनदेन के मामले का खुलासा किया है। विभाग ने आज देर रात जारी बयान में कहा कि चीन के कुछ लोगों, उनके भारतीय सहयोगियों और कुछ बैंक कर्मियों के यहां छापामारी की गई है। इस संबंध में जानकारी मिली थी कि ये लोग फर्जी कंपनियों के नाम पर हवाला के जरिए लेनदेन कर रहे हैं।

तलाशी के दौरान यह पता चला कि चीन के लोगों के माध्यम से फर्जी कंपनियों के नाम पर 40 से अधिक खाते खोले गए और 1000 करोड़ रुपए से अधिक के लेनदेन किए गए। चीन की एक कंपनी की सहायक इकाई और उससे जुड़े लोगों ने भारत में रिटेल शो रूम खोलवाने के नाम पर फर्जी कम्पनियों से 100 करोड़ बोगस अग्रिम भी लिया। हवाला लेनदेन और मनी लांड्रिंग के मामले में बैंक कर्मियों और सी ए के शामिल होने का भी पता चला है। इसकी अभी जांच जारी है।

संबंधित समाचार