Kanpur News : सामग्री खुली छोड़ी तो कटेगा चालान, प्रदूषण फैलाने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में प्रदूषण फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी।

कानपुर में प्रदूषण फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही सामग्री खुली छोड़ने पर चालान भी कटेगा। गर्मी में धूल की वजह से लोगों को परेशानी होती है।

कानपुर, अमृत विचार। यदि आपके घर या दुकान आदि का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान खुले में पड़ी निर्माण सामग्री से उड़ने वाली धूल से कोई तंग दिखता है तो आपको उसका हर्जाना देना होगा। नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यह कार्रवाई आप पर कर सकता है। 

दरअसल इन दिनों सड़कों पर धूल उड़ने से राहगीरों की हालत खराब है। कभी आंख में धूल चले जाने से उन्हें परेशानी हो जाती है तो कभी कपड़े गंदे और अन्य दिक्कतों से उन्हें सामना करना पड़ता है। धूल की वजह से हो रहे इस प्रदूषण को लेकर लोग तंग है, जबकि नगर निगम व अन्य विभाग भी इस पर नियंत्रण नहीं कस पा रहे हैं। इस वजह से अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम को नोटिस जारी करते हुए इस तरह की लापरवही करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने को कहा है।

नगर निगम भी अब इसको लेकर अभियान चलाने जा रहा है। वार्डों में ऐसे स्थान चिह्नित किए जाएंगे, जहां निजी स्तर पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इस स्थिति में यदि सामग्री खुले में मिलती है और यदि उस पर पानी का छिड़काव या फिर उसे ढंका नहीं गया तो उस सामग्री के मालिक के खिलाफ चालान की कार्रवाई होगी। सामग्री जब्त भी हो सकती है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए यह प्रयास है, लोगों से अपील है कि वह स्वयं भी इस तरह की लापरवाही न करें। वहीं नगर निगम को भी हर मार्ग में पानी का छिड़काव कराने को लेकर कहा गया है। जिससे सड़कों पर चलने वाले राहगीरों व टू-व्हीलर वालों को परेशानी न हो।

संबंधित समाचार