Shivaji Jayanti 2023 : ​​​​​​आगरा में जय शिवाजी के लगे नारे, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, आगरा। छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती पर आगरा किले में समारोह का शुभारंभ हो गया है। यहां पर चारो तरफ छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा गूंज रही है। इस समारोह में शामिल होने  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी आगरा पहुंच गये हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र सरकार और अजिंक्य देवगिरि फाउंडेशन की ओर से कराया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपना सहयोग दिया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया है। हवाई हड्डे पर भाजपा जिला अध्यक्ष समेत कई लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोल्हापुर, महाराष्ट्र और पूणे समेत अन्य जगहों से करीब  4000 लोग आगरा पहुंच चुके हैं। जबकि इस कार्यक्रम में महज 800 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति दी गई है।

शाम सात बजे शुरू हुये इस कार्यक्रम में आगरा किला के बाहर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। जिसमें महाराष्ट्र से आये लोगों की संख्या अधिक है । यह लोग छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : खुफिया विभाग ने शुरू की 'बाहरी' लोगों की जांच

संबंधित समाचार