पता लगाएंगे कि ज्वालामुखी के पास देखा गया मलबा सेसना विमान का है या नहीं: फ़िलीपीन्स के अधिकारी
मनीला। फ़िलीपीन्स के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि वे इस बात की पड़ताल करेंगे कि क्या एक सक्रिय ज्वालामुखी के गड्ढे के पास देखा गया एक छोटे विमान का मलबा सेसना विमान का है जो सप्ताहांत में चार लोगों के साथ लापता हो गया था।
देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि मनीला जा रहे सेसना 340 विमान ने शनिवार सुबह दो पायलटों और दो ऑस्ट्रेलियाई यात्रियों के साथ अल्बे प्रांत से उड़ान भरी थी लेकिन यह लापता हो गया।
अल्बे के कामालिग शहर के मेयर कार्लोस बाल्डो और अन्य अधिकारियों ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि एक हवाई खोज के दौरान अधिकारियों ने मेयोन ज्वालामुखी के दक्षिण-पश्चिमी ढलान पर गड्ढे के पास लगभग 1,150 फुट क्षेत्र में बिखरा संदिग्ध मलबा देखा। सरकार के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता एरिक अपोलोनियो ने कहा कि एजेंसी के विशेषज्ञ और जांचकर्ता इस बात की पड़ताल करेंगे कि क्या यह मलबा लापता हुए सेसना विमान का ही है।
ये भी पढ़ें:- Bangladesh: ढाका में इमारत में लगी आग, जान बचाने के लिए 11वीं मंजिल से कूदा व्यक्ति, मौत
