रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे जो बाइडेन, अचानक किया यात्रा में बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक साल पूरा होने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन औचक दौरे के दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। वह पोलैंड जा रहे थे, इस दौरान उनके कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि बाइडेन पोलैंड पहुंचे थे जहां से वह ट्रेन से कीव पहुंचे। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें राष्ट्रपति बाइडेन के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की भी नजर आ रहे हैं। 

रूस के साथ पिछले एक साल से जारी जंग के बीच अमेरिका की ओर से यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आपको बता दें कि यूक्रेन-रूस जंग को  24 फरवरी को 1 साल पूरे होने के मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड की यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन अचानक उन्होंने यूक्रेन जाने का फैसला कर लिया। 

अपनी विजिट के दौरान बाइडेन ने यूक्रेन-रूस युद्ध में शहीद हुए यूक्रेनी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा उन्होंने यूक्रेन की मदद के लिए 500 मिलियन डॉलर सहायता राशि देने की घोषणा भी की है। जेलेंस्की ने इस पर एक बयान जारी करते हुए कहा है बाइडेन का यूक्रेन दौरा देश के लिए उनके समर्थन का बहुत महत्वपूर्ण संकेत है। जेलेंस्की ने यह भी कहा है कि जो बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर के नए सैन्य और सहायता पैकेज मिलेंगे। इसकी घोषणा हालांकि मंगलवार को की जानी है। 

ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में गेब्रियल चक्रवात में 11 लोगों की मौत, 3,200 से अधिक लोग लापता

संबंधित समाचार