लखनऊ : बिजली घर में शराब पीने वाले संविदा कर्मी बर्खास्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। लेसा कर्मियों के अजब-गजब कारनामें आये दिन सामने आ रहे हैं। फैजुल्लागंज बिजली घर में संविदा कर्मी द्वारा महिला से मार पीट और सुविधा शुल्क मांगने का वीडियो वायरल होने का मामला शांत न हुआ कि सोमवार को विद्युत नगरीय वितरण खंड राजभवन के क्लाईड रोड बिजली घर में बिजली कर्मचारियों का शरबा पीते वीडियों वायरल हो गया।

वीडियो में तीन कर्मचारी जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। अधिशाषी अभियंता डीकेडी द्विवेदी ने बताया कि शराब पीते दिखे संविदा कर्मी शिवेंद्र मिश्रा, शुभम और गौरव मिश्रा को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। आगे की जांच कराई जाएगी। दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें : फर्रुखाबाद : महिला के शरीर से चार दिन में चोट गायब, डॉक्टर तलब

संबंधित समाचार